Uncategorized

CG NEWS: कृषि महाविद्यालय भूमिपूजन कार्यक्रम में BJP नेताओं की हाथापाई, VIDEO

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत धोन्धा में आयोजित कृषि महाविद्यालय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंच पर असहज स्थिति बन गई। भाजपा के दो पदाधिकारी, अनूप गुप्ता और मुकेश तायल, आपस में उलझ गए और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। लेकिन मंच पर बैठने और स्थान को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

घटना के कारण कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि मंच पर पहले से ही स्थान को लेकर खीट-पीट थी, जो इस अवसर पर खुलकर सामने आई। राजनीतिक गलियारों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Posts

केरल में मानसून की दस्तक आज, छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी प्री-मानसून गतिविधियां; 15 जून के बाद प्रवेश के आसार

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुरुवार को केरल के रास्ते देश में प्रवेश करने की…

सीतापुर विधायक-नायब तहसीलदार विवाद: दो समर्थकों ने किया सरेंडर, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल स्थगित

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद…

अबूझमाड़ में नक्सलियों खजाना लगा हाथ: सुरक्षा बलों ने बरामद किया 1 करोड़ कैश और हथियारों का जखीरा

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने…

’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर…

बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई: सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी…

1 of 7