Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पासपोर्ट विभाग के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने खुद को तमिलनाडु का निवासी बताते हुए लिखा कि उसकी बात न तो पुलिस सुन रही है और न ही न्यायालय से उसे राहत मिल रही है। इसी नाराजगी के चलते उसने कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी।

12 बम लगाने की धमकी

ई-मेल में दोपहर तक पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराया गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र की सघन जांच की।

हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर यह मामला शरारती या धमकी भरा मेल प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए अज्ञात ई-मेल धारक के खिलाफ धमकी और अफवाह फैलाने की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपित की पहचान करने में जुटी हुई है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468