छत्तीसगढ

CG NEWS: वनांचल में 115 आदिवासियों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत

रायपुर। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल में रविवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब 115 मतांतरित आदिवासी परिवारों ने अपने मूल सनातन धर्म में वापसी की। ग्राम नेऊर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित जनजाति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम में इन परिवारों ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वे अब अपनी पारंपरिक आस्था, संस्कृति और पूर्वजों की परंपरा के अनुरूप जीवन व्यतीत करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक भावना बोहरा ने घर वापसी करने वाले आदिवासी जनों का पैर पखारकर और माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। बोहरा ने कहा कि यह मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता और भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंडरिया की धरती ने एक बार फिर दिखा दिया है कि सत्य और परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं।

बताया गया कि पिछले दो माह में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 70 से अधिक आदिवासी परिवारों ने घर वापसी की है। इस दौरान संगठनात्मक जागरूकता और जनसंपर्क अभियानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वनांचलों में कुछ बाहरी तत्व लालच और भ्रम फैलाकर आदिवासी परिवारों का मतांतरण कराने में लगे थे। नया नियम नामक धार्मिक पुस्तकें बांटकर उन्हें उनकी परंपराओं से दूर करने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन अब जागरूकता के चलते इन परिवारों ने पुनः अपनी जड़ों की ओर लौटने का निर्णय लिया है।

Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 125