Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर ब्रेकिंग: Sunny Leone के रायपुर इवेंट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए एक्ट्रेस आएंगी या नहीं

रायपुर। राजधानी में अभिनेत्री Sunny Leone के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोजकों ने विरोध और प्रशासनिक आपत्ति के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अब सनी लियोन रायपुर नहीं आएंगी।

पुलिस से नहीं ली गई थी अनुमति

एडिशनल डीसीपी रायपुर मध्य तारकेश्वर पटेल ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के लिए रायपुर पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति बड़े सार्वजनिक आयोजन की तैयारी किए जाने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।

वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने पर संबंधित आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है।

विरोध के बाद फैसला

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर कुछ संगठनों द्वारा विरोध भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आयोजकों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 458