Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, माओवादी पोलित ब्यूरो मेंबर गणपति नेपाल गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से नक्सल मोर्चे में बड़ी खबर सामने आई है। दुर्दांत नक्सली और माओवादियों का ब्रेन माने जाने वाले गणपति नेपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गणपति माओवादी पोलित ब्यूरो मेंबर हैं और 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी के सचिव रहे।

सुरक्षा बलों के अनुसार गणपति की गिरफ्तारी नक्सल संगठन के लिए एक बड़ा झटका है। यह कार्रवाई संगठन के लिए अंतिम प्रहार के रूप में भी देखी जा रही है।

15 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

इसके साथ ही पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी डीवीसीएम स्तर के नक्सली अपने साथ हथियार लेकर आए हैं। पुलिस उन्हें एक-दो दिन में मीडिया के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद बस्तर संभाग में नक्सलियों की गतिविधियों पर सुरक्षा बलों का दबदबा और मजबूत हुआ है, और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

Related Posts

1 of 203