Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: ट्रेनों में शराब पीना अब महंगा पड़ेगा, ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जीआरपी करेगी जांच

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में शराब पीकर हंगामा करने वाले यात्रियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को नई ब्रेथ एनालाइज़र मशीन उपलब्ध करा दी गई है, जिसका नियमित उपयोग होली पर्व के बाद शुरू होगा। अधिकारियों के अनुसार इस मशीन से मौके पर ही यह पुष्टि की जा सकेगी कि यात्री ने शराब पी है या नहीं और उसकी मात्रा कितनी है।

पुराने समय में होती थी परेशानी

पहले जीआरपी के पास शराब जांच के लिए कोई आधुनिक उपकरण नहीं था। संदिग्ध यात्री को मेडिकल जांच या अस्पताल भेजना पड़ता था, जिससे समय लगता था और कई बार शराब पीने की पुष्टि नहीं हो पाती थी। परिणामस्वरूप यात्री अनावश्यक परेशानी झेलते थे और जीआरपी कार्रवाई कमजोर पड़ जाती थी।

कुछ सेकंड में पता चलेगा शराब पीना

नई मशीन कुछ ही सेकंड में जांच करके बता देगी कि व्यक्ति ने शराब पी है या नहीं। जीआरपी के अनुसार, होली जैसे त्योहारों के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सामान्य दिनों में भी यह समस्या रहती है।

जीआरपी ने कहा है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया गया है ताकि निर्दोष यात्रियों को परेशानी न हो।

और मशीनें भी आएंगी

अभी केवल एक मशीन बिलासपुर जीआरपी को भेजी गई है। रायपुर मुख्यालय से यह मशीन उपलब्ध कराई गई है। आने वाले दिनों में और मशीनें भी स्टेशन पर भेजी जाएंगी ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आसान हो सके। ब्रेथ एनालाइज़र मशीन व्यक्ति की सांस में मौजूद अल्कोहल की मात्रा मापती है और इसे ड्रिंक-एंड-ड्राइव जांच में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458