Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रतनपुर में पुल के नीचे मिला नवजात, इलाके में मची सनसनी

रतनपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिल्ली मोड़ के पास पुल के नीचे एक नवजात शिशु मिला। राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर जब नवजात पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुट गई।

पुल के नीचे छोड़कर फरार होने का आरोप
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को पुल के नीचे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाके में लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई
फिलहाल नवजात को पुल के नीचे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। इसके पीछे क्या वजह थी और नवजात को किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा गया, यह भी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित सुरागों की मदद से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458