Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में नामांकन किया दाखिल

रायपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने आज विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, तथा कई मंत्रीगण और वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, दयालदास बघेल, लक्ष्मी रजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लक्ष्मी वर्मा ने इस मौके पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे छत्तीसगढ़ की जनता और पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगी।

Related Posts

1 of 203