Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंधविश्वास की खौफनाक इंतहा: जशपुर में जादू-टोने के शक में पत्नी की बर्बर हत्या, प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर ली जान

जशपुर (सन्ना): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में अंधविश्वास के चलते एक महिला की उसके ही पति और सौतन ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रूह कंपा देने वाली हत्या कर दी। आरोपियों ने जादू-टोने का आरोप लगाकर महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

साजिश के तहत पिलाई शराब, फिर बरपाया कहर

ASP राकेश पटनवार के मुताबिक, मृतिका गोईदी बाई जब बर्तन धोने जा रही थी, तब उसका पति ठुपन राम उसे बहाने से शराब पिलाने की बात कहकर एक झोपड़ी में ले गया। वहाँ पहले से ही ठुपन की दूसरी पत्नी फुला बाई, सहयोगी सुनील राम और उसकी पत्नी सुरंती बाई मौजूद थे। सभी ने मिलकर पहले हड़िया (चावल की शराब) पी और फिर अचानक गोईदी बाई पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उसे जमीन पर पटक दिया।

क्रूरता की सारी हदें पार

पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पति अपनी दूसरी पत्नी के निसंतान होने और अपने पिता को कैंसर होने का जिम्मेदार गोईदी बाई के ‘जादू-टोने’ को मानता था। जब गोईदी बाई जमीन पर गिरी, तो अन्य आरोपियों ने उसके हाथ-पांव मजबूती से पकड़ लिए। इसी दौरान पति ठुपन राम ने चिल्लाते हुए कहा कि “तुम्हारे जादू-टोने की वजह से ही मेरी दूसरी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा”, और पास पड़ा एक डंडा महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। अत्यधिक रक्तस्राव और असहनीय पीड़ा के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  1. ठुपन राम (पति)
  2. फुला बाई (दूसरी पत्नी/सौतन)
  3. सुनील राम 4. सुरंती बाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर अंधविश्वास के खिलाफ कड़े सामाजिक सुधार की जरूरत को उजागर किया है।


Related Posts

1 of 210