Uncategorized

CG NEWS: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी काला सच: फर्जी शादी, वीडियो कॉल पर सुहागरात और ब्लैकमेल; आरोपी पटना से धराया

रायपुर। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती, मोबाइल पर रची गई फर्जी शादी, वीडियो कॉल के जरिए सुहागरात का नाटक और फिर ब्लैकमेल का जाल… यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुई सच्ची घटना है। इस मामले में मुख्य आरोपी कुंदन राज की गिरफ्तारी के तीन साल बाद अब उसका साथी दिलीप चौहान (29) भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से फरार आरोपी को कुनकुरी क्षेत्र से दबोचा।

घटना वर्ष 2021 की है, जब जशपुर की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की सोशल मीडिया पर पटना (बिहार) निवासी कुंदन राज के संपर्क में आई। कुछ दिनों की चैट के बाद कुंदन ने लड़की को अपनी भावनात्मक बातों में फंसा लिया। जब लड़की ने बातचीत बंद करने की कोशिश की, तो आरोपी ने कटी हुई कलाई की फोटो भेजकर सहानुभूति बटोरी। धीरे-धीरे विश्वास जीतकर उसने मोबाइल पर ही ‘शादी’ का ड्रामा रचा और वीडियो कॉल पर ‘सुहागरात’ का अभिनय करवाया। इस दौरान उसने लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

लड़की के इनकार करने पर कुंदन ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता उसकी बात मानती रही। फिर आरोपी ने एक और शातिर योजना बनाई। उसने अपने साथी दिलीप चौहान को ‘दीपक यादव’ के नाम से लड़की के पास भेजा और कहा कि वही उसके साथ ‘सुहागरात’ मनाएगा, जबकि कुंदन खुद वीडियो कॉल पर सबकुछ देखेगा। अक्टूबर 2021 में दिलीप जशपुर पहुंचा और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पूरा कृत्य कुंदन राज वीडियो कॉल पर लाइव देखता रहा।

घटना के बाद पीड़िता डर और शर्म से चुप रही। लेकिन जब कुंदन ने वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दिया, तो लड़की ने साहस जुटाया और बहन के साथ थाना दुलदुला पहुंचकर 2022 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। मुख्य आरोपी कुंदन राज को 2022 में ही पटना से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, दिलीप चौहान फरार हो गया था। वह गोवा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में छिपता फिरता रहा। आखिरकार, पुलिस की लगातार तलाश से वह कुनकुरी में पकड़ा गया।

Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

1 of 8