Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- SBI की तिजोरी में ‘सेंध’ लगाने वाला मैनेजर: 2.78 करोड़ का गबन, 1290 पन्नों का कच्चा चिट्ठा पेश!

रायपुर: राजधानी के बैरन बाजार स्थित SBI की करेंसी एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच (SCAB) में हुए ₹2.78 करोड़ के महाघोटाले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ईओडब्ल्यू (EOW) और एसीबी (ACB) ने विशेष न्यायालय में 1290 पन्नों का चालान पेश कर आरोपी मैनेजर विजय कुमार अहके के कारनामों की पोल खोल दी है।

आरोपी मैनेजर हर ट्रांजैक्शन 5 लाख से कम रखता था ताकि बैंक का ‘हाई वैल्यू अलर्ट’ सिस्टम सोता रहे। 75 बार में पूरी रकम पत्नी के खाते में डाली, लेकिन OTP के लिए मोबाइल नंबर अपना लिंक कर रखा था। गबन की गई पाई-पाई को आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी और ऑप्शन ट्रेडिंग में फूंक दिया।



Related Posts

1 of 219