Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में चोरों का तांडव: एक ही रात में 4 सूने मकानों के ताले टूटे, CCTV में कैद हुई गैंग

रायपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र और मोपका चौकी क्षेत्र में अज्ञात चोर गैंग ने देर रात सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, एक मकान में चोरी का प्रयास नाकाम रहा। बदमाशों ने मकानों के दरवाजे और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घरों को खंगाल डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पास में लगे CCTV कैमरों में चोर गैंग की हरकत रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार सभी मकान मालिक फिलहाल शहर से बाहर हैं, इसलिए चोरी गए सामान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है। मकान मालिकों के लौटने के बाद ही शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकंडा थाना और मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Posts

ओडिशा दौरे पर CM विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात; लिंगराज और जगन्नाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर हैं। अपने प्रवास…

1 of 469