Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सड़क पर हाथियों का पूरा दल देखकर थमी राहगीरों की आवाजाही, शावकों के साथ पार की सड़क

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में उस वक्त राहगीरों की आवाजाही थम गई, जब सड़क पार करते हुए हाथियों का पूरा दल नजर आया। सामारुमा क्षेत्र में नर-मादा हाथियों के साथ शावकों को सड़क पार करते देख लोगों ने इस नजारे को मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन अमले ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर यातायात रोक दिया।

हाथियों का दल सड़क पार करते देख रुकी आवाजाही

बताया जा रहा है कि तमनार के सामारुमा क्षेत्र में हाथियों का दल जंगल की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। दल में बड़े हाथियों के साथ शावक भी शामिल थे। हाथियों को सड़क पर देखकर राहगीर जहां के तहां रुक गए।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सड़क के दोनों ओर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया।

शावकों के साथ धीरे-धीरे पार की सड़क

वन अमले की निगरानी के बीच हाथियों ने धीरे-धीरे सड़क पार की और इसके बाद जंगल की ओर चले गए। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो भी राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

रायगढ़ वन मंडल में 51 हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल में फिलहाल कुल 51 हाथियों की मौजूदगी है। इनमें 13 नर हाथी, 32 मादा हाथी और 6 शावक शामिल हैं।

क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीमें निगरानी कर रही हैं। लोगों को हाथियों के करीब न जाने और उनके रास्ते में किसी तरह की बाधा नहीं डालने की सलाह दी जा रही है।

Related Posts

Jaitusav Math Property Case: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- पुजारी भगवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के श्री ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव…

ओडिशा दौरे पर CM विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात; लिंगराज और जगन्नाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर हैं। अपने प्रवास…

1 of 469