Trendingछत्तीसगढ

बीजापुर में मोतियाबिंद सर्जरी के बाद दिखना हुआ कम, सरकार ने गठित की जांच कमेटी

रायपुर। बीजापुर जिले में 9 मरीजों की आँखों की आपरेशन के बाद उनकी आँखों की रोशनी कम हो गई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

इसी बीच आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। यह टीम नेत्र आपरेशन में आई जटिलता के कारणों की जांच एवं घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रकरण की जांच करेगी। इस टीम में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ निधि अत्रिवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉ महेश साण्डिया तथा नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय जगदलपुर डॉ सरिता थॉमस शामिल हैं। यह जांच समिति तीन दिन में अपनी जांच रिपोर्ट को आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के समक्ष प्रस्तुत करेगी। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 467