Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर एयरपोर्ट पर संकट: 28 मार्च के बाद उड़ानें बंद होने की आशंका, समर शेड्यूल पर सस्पेंस बरकरार

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट (चकरभाटा) से हवाई सेवाओं के भविष्य पर काले बादल मंडराने लगे हैं। एलायंस एयर का वर्तमान ‘विंटर शेड्यूल’ अगले 5 दिनों में समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अब तक ‘समर शेड्यूल’ जारी नहीं होने से 28 मार्च के बाद उड़ानों के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

विमानन नियमों के अनुसार, एयरलाइंस कंपनियाँ हर 6 महीने में अपना शेड्यूल (विंटर और समर) अपडेट करती हैं। वर्तमान शेड्यूल 28 मार्च को खत्म हो रहा है। आमतौर पर नया शेड्यूल समय रहते जारी कर दिया जाता है, लेकिन इस बार एलायंस एयर के प्रबंधन ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

चर्चा है कि बिलासपुर-कोलकाता उड़ान को जबलपुर-कोलकाता रूट पर शिफ्ट किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के रीवा रूट पर ‘वायबिलिटी गैप फंडिंग’ अधिक मिलने के कारण कंपनी का झुकाव वहां बढ़ गया है। पहले ही सप्ताह में 6 दिन चलने वाली उड़ानों को घटाकर 4 दिन कर दिया गया है।

उड़ानों पर मंडराते खतरे को देखते हुए ‘हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति’ ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को भी समिति का महा-धरना जारी रहा। समिति के पदाधिकारियों ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अमर अग्रवाल से सीधी चर्चा की गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को परिस्थितियों से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप की मांग की गई है।

समिति ने एलायंस एयर और सरकार के सामने कुछ तकनीकी और व्यावहारिक समाधान भी रखे हैं। दिल्ली और प्रयागराज के लिए नियमित उड़ान के साथ हैदराबाद के लिए नई सेवा शुरू की जाए। गर्मी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने पर विमान की क्षमता (Load Penalty) कम हो जाती है। यदि उड़ानें सुबह 10 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद संचालित हों, तो यात्रियों की संख्या घटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सरकार पर सब्सिडी का बोझ भी कम होगा।

एलायंस एयर के मैनेजर प्रसन्न सोनी के अनुसार, समर शेड्यूल हेड ऑफिस से जारी होना है। फिलहाल स्थानीय स्तर पर यह जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कौन सी उड़ानें जारी रहेंगी और कौन सी बंद होंगी।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468