Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

मुंगेली में बड़ा हादसा: शादी से लौट रही कार में लगी आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

मुंगेली: जिले में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब शादी से लौट रही एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत सभी 7 लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास की बताई जा रही है।

अचानक धुआं और फिर भड़क उठी आग

जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के खाती गांव से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी, जहां शादी कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह विदाई के बाद सभी लोग XUV700 कार से वापस लौट रहे थे।

रास्ते में अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते धुआं अंदर भरने लगा। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका। जैसे ही सभी बाहर निकले, कुछ ही पलों में कार आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Related Posts

मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CMO भी हिरासत में

मनेंद्रगढ़: नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

CG NEWS- अडानी फैक्ट्री के गार्ड बने जल्लाद, आम तोड़ने गए बच्चे को उठा-उठाकर पटका, मासूम हुआ मरणासन्न, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।…

1 of 232