Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नीलगाय का अवैध शिकार: तीर मारकर हत्या, डॉग स्कॉड ने शिकारियों को दबोचा

धमतरी: जिले के वनमंडल क्षेत्र में वन्यजीव शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन परिक्षेत्र केरेगांव के बांसीखाई बीट में एक नर नीलगाय मृत अवस्था में मिली, जिसके शरीर पर तीर के निशान पाए गए हैं।

तीर मारकर किया गया शिकार

वन विभाग के अनुसार, 22 मार्च 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे आरक्षित वन कक्ष क्रमांक-121 में 3 से 4 साल उम्र की नीलगाय का शव मिला। जांच में उसके गर्दन, पेट और पिछले हिस्से में तीर लगे पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि शिकारियों ने अवैध शिकार किया है।

डॉग स्कॉड ने आरोपी तक पहुंचाया

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से बुलाए गए डॉग स्कॉड ने घटनास्थल से मिले तीर की गंध के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। डॉग स्कॉड सीधे ग्राम डोकाल निवासी मन्नू (पिता लहर सिंह) के घर पहुंचा, जहां पूछताछ में उसके खिलाफ शिकार के पुख्ता सबूत मिले। वन विभाग ने आरोपी मन्नू सहित अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीएफओ ने बताया कि वन्यप्राणियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए विभाग द्वारा:

  • उड़नदस्ता स्ट्राइक फोर्स
  • गुप्तचर तंत्र
  • लगातार निगरानी

जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी वन अपराध की सूचना तुरंत विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।


Related Posts

1 of 234