Uncategorized

रायपुर में बड़ा एक्शन: IG रतनलाल डांगी निलंबित, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद कार्रवाई

रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। IG रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उनके आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नियमों के उल्लंघन का आरोप

आदेश में उल्लेख किया गया है कि वरिष्ठ पद पर रहते हुए उन्होंने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। साथ ही उन पर अशोभनीय और अनैतिक व्यवहार, पद के प्रभाव का दुरुपयोग और सांस्कृतिक मानकों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया है।

पुलिस की छवि पर असर

विभाग के अनुसार, यह मामला सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। प्रारंभिक जांच में इस कृत्य के लिए रतनलाल डांगी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना गया है।

Related Posts

1 of 5