रायपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा का खास अंदाज देखने को मिला। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं अदा शर्मा गुरुवार को वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और भजन गाया।
मंदिर में जैसे ही अदा शर्मा ने भजन गाना शुरू किया, वहां मौजूद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली और उनके इस आध्यात्मिक रूप को करीब से देखा।
अदा शर्मा ने इस पूरे पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। उनका यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अदा शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 1920 से की थी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।










