Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में IPL 2026 का धमाका: इस दिन होंगे हाईवोल्टेज मैच

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो गया है और इस बार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भी मैच खेला जाएगा।

रायपुर के फैंस के लिए सबसे खास दिन है 10 मई, जब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की टीम का मुकाबला विराट कोहली की टीम के साथ होगा। स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश के बीच दर्शक “कोहली-कोहली” और “मुंबई-मुंबई” के नारों से गूंज उठेंगे।

इसके बाद 13 मई को रायपुर में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी।IPL 2026 का यह फेज 13 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा और देश के 12 शहरों में मुकाबले होंगे। इस दौरान कुल 8 डबल-हेडर मैच होंगे, जिनमें दोपहर 3:30 बजे और शाम 7:30 बजे मैच शुरू होंगे।

रायपुर के स्टेडियम की खूबसूरती और लंबी बाउंड्री के कारण ये मुकाबले फैंस के लिए यादगार साबित होंगे। तैयार हो जाइए, IPL का रोमांच अब आपके शहर में!

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

1 of 454