Trendingदेशबड़ी खबर

 विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की खुदकुशी, TMC ऑफिस से लटका हुआ शव बरामद

पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के विधायक आशीष बनर्जी की मौत रहस्यमय तरीके से हो गई है. उनका शव रामपुरहाट में उनके घर के पास पार्टी ऑफिस में लटका हुआ मिला. इस खबर से इलाके में काफी हलचल मच गई है. भारी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई है. पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है.

बीरभूम की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के समय में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके थे. वे बीरभूम के रामपुरहाट के वार्ड नंबर 5 के हट्टलपारा में रहते थे. उनके घर के बगल में ही पार्टी ऑफिस है. आज सुबह वहीं उनका शव लटका हुआ मिला. खबर मिलते ही रामपुरहाट पुलिस मौके पर पहुंच गई. सुबह से ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए.

मौत की वजह साफ नहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
मगर घर के सामने किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. अभी मौत की वजह साफ नहीं है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. रामपुरहाट पुलिस जांच कर रही है.

रामपुरहाट से पांच बार के विधायक थे आशीष बनर्जी
आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए थे. तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उन्होंने कई मंत्री पद संभाले. वे स्कूल शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और आयुष मंत्री रह चुके हैं. 2021 के चुनाव के बाद ममता बनर्जी सरकार ने उन्हें उपसभापति बनाया था. 2026 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर रामपुरहाट से चुनाव लड़ा लेकिन वो चुनाव हार गए.

बीजेपी उम्मीदवार ध्रुव साहा ने उन्हें करारी शिकस्त दी. जिला राजनीति में वे अनुब्रता मंडल के करीबी माने जाते थे. राज्य में बदलाव के बाद जून में उन्होंने रामपुरहाट के जिला तृणमूल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही बीरभूम तृणमूल कोर कमेटी की सदस्यता भी छोड़ दी.

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

1 of 448