Trendingदेश

पुणे में भयानक सड़क हादसा: जलती कार में फंसे 5 लोग जिंदा राख, ट्रक ड्राइवर समेत 9 की मौत, 20 घायल

मुंबई। पुणे के नवले ब्रिज के ऊपर आज गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक का ब्रेक फुल होने से 25 गाड़ियां आपस में टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर के बाद उसमें आग लग गई और ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए, जबकि ट्रक ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हुई है, वहीं करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा पुणे नासिक रोड पर भोरे गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया जिससे उसकी कंटेनर से टक्कर हो गई। दोनों की टक्कर होते ही कुछ सेकंड में ही दोनों ने आग पकड़ ली। हादसे की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाए।

बताया जा रहा है कि ट्रक और कंटेनर की टक्कर के बाद आगे पीछे चल रही करीब 25 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई। जिससे एक कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं इस पूरे हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत 9 लोग की जान गई है, करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रक में आग लगने के कारण ट्रक ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। वहीं उसके पीछे एक यात्री वाहन था वह भी आग की चपेट में आ गया। उसमें करीब 17 से 18 लोग सवार थे, जिसमें सभी घायल है‌। इसके अलावा कुछ अन्य कार और वाहन भी आपस में टकराए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है, उन्होंने 5-5 लाख रुपए मृतकों के परिजनों को देने की बात कही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 246