Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG Crime : ड्यूटी पर जा रही नर्स पर सरेआम चाकू से हमला

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दिनदहाड़े एक नर्स पर चाकू से हमला होने की घटना ने शहर में दहशत फैला दी है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, पीड़िता स्कूटी से अपनी ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने युवती की पीठ पर चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद भी हिम्मत दिखाते हुए घायल नर्स ने अपने एक परिचित को फोन कर मदद मांगी और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची।

CG Crime : बताया जा रहा है कि चाकू करीब दो इंच तक पीठ में धंसा हुआ था, जिसके बावजूद वह खुद इलाज के लिए पहुंची। पीड़िता पंप हाउस क्षेत्र की रहने वाली है और निहारिका के पास स्थित एक लैब में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CG Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

Related Posts

1 of 241