Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

IPL 2026: रायपुर में नई पिच, प्रीमियम सीटों में होगा बदलाव, इस दिन से मिलेंगे टिकट

रायपुर: राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैचों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का महामुकाबला होगा, जबकि 13 मई को आरसीबी की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। इन हाईवोल्टेज मुकाबलों के लिए पिच और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

नई पिच तैयार

स्टेडियम में नई पिच बनाने का काम चल रहा है। पुरानी पिच की ऊपरी सतह को 5 से 10 इंच तक खोदा जा रहा है। यह पिच पूरी तरह छत्तीसगढ़ की लाल मिट्टी से बनाई जा रही है, जो बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को अच्छा सपोर्ट देगी। वर्तमान में स्टेडियम में पहले से छह पिचें मौजूद हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। नई पिच का लाभ आरसीबी के साथ-साथ मुंबई और कोलकाता की टीमों को भी मिलेगा।

टिकट बिक्री 12 अप्रैल से

टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अप्रैल के बाद आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। प्रत्येक मैच के लिए लगभग 50 हजार से अधिक टिकट उपलब्ध होंगे। आरसीबी ने अपने अन्य होम ग्राउंड्स पर टिकटों की कीमत 1 हजार से 30 हजार रुपये तक रखी है, रायपुर के लिए भी इसी रेंज में कीमत तय होने की संभावना है।

प्रीमियम सीटों का नवीनीकरण

स्टेडियम की प्रीमियम सीटों के अनुभव को शानदार बनाने के लिए पुराने कांच बदलने का काम शुरू हो गया है। पवेलियन में बांस-बल्लियों के माध्यम से मरम्मत की जा रही है। नए और पारदर्शी कांच लगने के बाद प्रीमियम बॉक्स और पवेलियन से मैच देखने का रोमांच दोगुना हो जाएगा।

रायपुर अब आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड

आरसीबी अब रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड मानता है। टीम मैचों से पहले यहां अभ्यास भी करेगी। अप्रैल में आरसीबी की टीम फिर से रायपुर का दौरा करेगी और स्टेडियम की व्यवस्थाओं में और नए बदलाव किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दोनों मैच रोमांचक और यादगार साबित होने की पूरी संभावना है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245