Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- भाई की जगह दे रहा था 10वीं की परीक्षा, बेमेतरा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 10वीं ओपन परीक्षा के दौरान एक युवक अपने सगे भाई की जगह परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। यह घटना नांदघाट क्षेत्र के टेमरी हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में हुई।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केंद्र में नियमित जांच के दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। प्रवेक्षक ने जब उसकी पहचान की पुष्टि के लिए पूछताछ की, तो युवक घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार कर लिया कि वह असली परीक्षार्थी नहीं है, बल्कि अपने भाई की जगह परीक्षा देने आया है।

इस खुलासे के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। परीक्षा प्रभारी ने तत्काल मामले की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। गंभीरता को देखते हुए युवक के खिलाफ थाना नांदघाट में शिकायत दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह परीक्षा नियमों का उल्लंघन है, जो एक दंडनीय अपराध है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने भाई की मदद के उद्देश्य से परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन इस कदम के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। शिक्षा विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

भिलाई में ‘ब्लैक सैटरडे’: एक ही दिन दो छात्रों ने की खुदकुशी, 11वीं की छात्रा और कॉलेज छात्र ने गंवाई जान

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार…

1 of 257