Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- कांस्टेबल ने दोस्त की पत्नी पर डाली नज़र, मामला FIR तक पहुंचा

कोरबा – कोरबा के बांगो क्षेत्र में डायल 112 के एक आरक्षक पर गंभीर छेड़छाड़ का आरोप लगने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी आरक्षक पर पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है।

दोस्ती का बना कारण

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी का पीड़िता के पति के साथ दोस्ताना रिश्ता था। इसी कारण वह अक्सर पीड़िता के घर आया करता था।

अनुचित व्यवहार का आरोप

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरक्षक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ की। इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता के पति द्वारा मामले की सूचना देने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बलौदा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL सट्टेबाजी का हाईटेक अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 16 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पुलिस ने IPL क्रिकेट मैचों के दौरान चल रहे…

1 of 267