Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पिस्टल दिखाकर व्यापारी से 50 हजार की वसूली, एक्स-आर्मी मैन गिरफ्तार

कवर्धा – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किराना व्यापारी से पिस्टल की नोक पर 50 हजार रुपये की जबरन वसूली की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी आरोप लगाकर डराया

जानकारी के अनुसार, छिरहा गांव के एक किराना व्यापारी के पास आरोपी रात के समय पहुंचा और खुद को सुरक्षा अधिकारी बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी। उसने व्यापारी पर चोरी का चावल खरीदने का झूठा आरोप लगाया और मामले में फंसाने की धमकी दी।

पिस्टल दिखाकर वसूले पैसे

डराने के लिए आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल दिखाई और व्यापारी से 50 हजार रुपये ले लिए। घटना को अंजाम देने के बाद वह लग्जरी कार में फरार हो गया।

एक्स-आर्मी मैन निकला आरोपी

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र चड्ढा एक एक्स-आर्मी मैन है और रायपुर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर काम करता था। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लग्जरी कार, लाइसेंसी पिस्टल और वसूली गई पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456