Trendingछत्तीसगढ

आत्मानंद स्कूल में दो बच्चों के बीच खूनी संघर्ष, छात्र ने दूसरे पर किया ब्लेड से हमला

रायपुर। प्रदेश में चाकू काशी की घटनाएं आम होती जा रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर 7 7 स्थित आत्मानंद स्कूल का है। स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक छात्रा ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से हमला कर उसे लहूलूहान कर दिया। इस हमले में छात्र के कंधे पर गहरी चोट आई है। जिसे इलाज के दौरान 28 टांके लगे।

खूनी संघर्ष की जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सभी ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। परिजनों के समर्थन में ABVP के छात्र भी स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन किया। इधर की सूचना के बाद तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

Related Posts

1 of 175