Trendingदेश

मसूद अज़हर की बहन की बड़ी साजिश का खुलासा, फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन को सौपीं थी ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट की जांच के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की खतरनाक मंसूबे सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शहीद को लेकर बड़ा खुलासा किया।

सुरक्षा एजेंसी की शुरुआती जांच में यह पता चला है कि डॉक्टर शाहीन को भारत में जैश-ए-मोहम्मद के महिला संगठन जमात उल मोमिनीन की कमान सौपने का जिम्मा दिया गया था। शाहीन का काम भारत में महिलाओं की भर्ती, ब्रेन वाश और ऑपरेशन नेटवर्क तैयार करना था। इसके लिए वह सोशल मीडिया में लगातार लोगों से संपर्क कर रही थी और उसके समर्थक जमीनी स्तर पर इस काम में भी लग चुके हैं। एजेंसियों का मानना है कि शाहीन लगातार पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर के संपर्क में थी।

खुफिया सूत्रों का मानना है कि शाहीन को यह खतरनाक मिशन सौंपने वाला कोई और नहीं बल्कि सादिया अजहर थी, जो जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की बहन है और वह पाकिस्तान में महिला विंग की हेड मानी जाती है। सादिया का पति युसूफ अजहर वही आतंकी है जो कंधार हाइजैक साजिश का मास्टरमाइंड था।

यह बड़ी जानकारी हाथ लगने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां डॉक्टर शाहीन के डिजिटल नेटवर्क, सोशल मीडिया कनेक्शन और सहयोगियों के रिकॉर्ड बंगाल रही है। यह खुलासा इस बात की ओर इशारा करता है कि सादिया की महिला विंग अब भारत में महिला आतंकियों के नए चेहरे डेवलप करने में जुटी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 461