बिलासपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। नायब तहसीलदार पर फौती दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है।
ACB की कार्रवाई पर बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था की मां के नाम पर दर्ज 21 एकड़ कृषि भूमि की फौती दर्ज कर नामांतरण करने के लिए नायब तहसीलदार उससे 150000 रुपए की मांग की है। ACB ने शिकायत की गुप्त रूप से सत्यापन किया, जिसमें भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर शिकायतकर्ता को पहली किस्त के रूप में 50000 देने के लिए भेजा।
सोमवार को शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार एनटीपीसी सीपत स्थिति काफी हाउस पहुंचा और नया तहसीलदार को ₹50000 दिए। जैसे ही रिश्वत की रकम अधिकारी ने अपने कब्जे में ली, ACB की टीम ने पहुंचकर उसे जगह हाथ पकड़ लिया, फिलहाल उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।









