Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर में बड़ा हादसा टला, चलती टाटा मैजिक में लगी आग, 8 यात्री सुरक्षित

अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम पंचायत कुम्हरता निवासी रवि कुमार प्रजापति की टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी आठ लोग समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए, हालांकि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार प्रजापति ने करीब दो महीने पहले ही टाटा मैजिक वाहन खरीदा था। रविवार रात वह गांव के आठ लोगों को लेकर चंद्रपुर मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर थे और यात्रा शांतिपूर्वक चल रही थी।

पोड़ी चौक के पास उठने लगा धुआं

रात करीब दो बजे, गांव से कुछ दूरी पर स्थित पोड़ी चौक के पास वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। इसके कुछ ही पलों बाद वाहन में आग भड़क उठी।

कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में

धुआं उठने के बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। वाहन में सवार सभी लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना ली। देखते ही देखते पूरी टाटा मैजिक आग की चपेट में आ गई।

सन्नाटे में जलती रही गाड़ी

घटना के समय सड़क पर आवाजाही नहीं थी। वाहन मालिक और यात्री दूर खड़े होकर अपनी आंखों के सामने गाड़ी को जलते हुए देखते रहे। आग इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कोई जनहानि नहीं, पुलिस जांच में जुटी

इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170