Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर के भनपुरी में कावेरी इंडस्ट्रीज ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी, VIDEO

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार दोपहर कावेरी इंडस्ट्रीज स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख लोग इधर-उधर भागते और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

दमकल विभाग ने किया काबू पाने का प्रयास

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फैक्ट्री में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही, जिससे दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आग लगने का कारण अभी अज्ञात

यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने के साथ साथ जांच भी शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा पर खास ध्यान

आग की घटना के बाद इलाके में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक और दमकल अधिकारी तैनात हैं। आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लोगों को हटाने का काम भी किया जा रहा है।

Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170