Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से साइबर ठगी, जालसाज ने झांसा देकर उड़ाए 1.28 करोड़

रायपुर विधानसभा थाना क्षेत्र से एक गंभीर साइबर ठगी की खबर सामने आई है। 74 वर्षीय सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डॉ. स्वपन कुमार सेन ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ 1.28 करोड़ रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, जालसाज ने डॉक्टर को वॉट्सऐप कॉल कर अपने आप को मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताया। डर दिखाकर डॉक्टर को झांसा दिया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उनके अकाउंट से करोड़ों रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं। इसी डर का फायदा उठाकर डॉक्टर से बैंक और एफडी की पूरी जानकारी हासिल की गई।

जालसाज ने डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट में रखने का झांसा देकर 15 दिन के दौरान तीन किस्तों में रकम ट्रांसफर करवाई। 3 और 13 जनवरी को क्रमशः 34 लाख, 39 लाख और 55 लाख रुपए डॉक्टर के अकाउंट से जालसाज के खाते में ट्रांसफर कराए गए।

डॉक्टर ने रकम ट्रांसफर कराने के बाद ठगी का शक होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की रेंज साइबर टीम मामले की जांच कर रही है और जालसाज की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने नागरिकों से आगाह किया है कि किसी अज्ञात कॉलर या संदेश में बैंक डिटेल्स साझा न करें और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस या बैंक से संपर्क करें।


Related Posts

भिलाई में ‘ब्लैक सैटरडे’: एक ही दिन दो छात्रों ने की खुदकुशी, 11वीं की छात्रा और कॉलेज छात्र ने गंवाई जान

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार…

1 of 257