Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नशे में युवक का उत्पात, ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

बलरामपुर जिले के तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र से नशे में उत्पात मचाने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक नशेड़ी युवक ने तातापानी परिसर के समीप राहगीरों और बच्चों पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहले युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत युवक ने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी युवक ने बदसलूकी की। हालांकि, किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं किए जाने के कारण पुलिस ने नशा उतरने के बाद युवक को छोड़ दिया।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252