Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर ब्रेकिंग: रामा वर्ल्ड में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

रायपुर: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामा वर्ल्ड (Rama World) परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले झारखंड के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान शुभम राणा के रूप में हुई है, जो झारखंड के देवघर जिले का निवासी था।

क्या है पूरा मामला?

(Rama World Raipur Dead Body Found) मिली जानकारी के अनुसार, शुभम राणा स्वर्णभूमि में एक निर्माणाधीन मकान में कारपेंटर (बढ़ई) का काम करता था। बताया जा रहा है कि शुभम रविवार/सोमवार की रात करीब 11 बजे से अपने कमरे से अचानक गायब था। उसके साथी उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सुबह जब साथियों की नजर पास ही स्थित एक स्थान पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। शुभम की क्षत-विक्षत लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन झारखंड से रायपुर पहुंच गए हैं। शव की हालत और परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार कर दिया है और हत्या (Murder) की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि शुभम की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, फिर उसकी ऐसी हालत कैसे हुई?


Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252