रायपुर। राजधानी रायपुर में लोगों ने एक युवक को कार चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी युवक डॉक्टर के घर में घुसकर कार चोरी कर रहा था। चोरी की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू सेक्टर 04 का है।
जानकारी के मुताबिक सड्डू सेक्टर 04 में रहने वाले एक डॉक्टर के घर में आरोपी चोरी की नियत से घुसा था। वह कार चोरी करने की फ़िराक में था, तभी स्थानीय रहवासियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों में आरोपी युवक को पकड़ने के बाद उसे पुलिस के आने तक खंबे से बांधकर रखा। चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान बिहार निवासी रौनक मिश्रा के रूप में हुई है। फ़िलहाल विधानसभा पुलिस युवक से पूछ्ताछ कर रही है।










