छत्तीसगढ

सीएम विष्णुदेव साय ओड़िशा के लिए हुए रवाना, बीजेपी उम्मीदवार के लिए करेंगे प्रचार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओड़िशा के लिए हुए रवाना हो गए है। वह नुआपाड़ा के अंतर्गत विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। ओड़िशा रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा नुआपाड़ा के अंतर्गत विधानसभा मे उपचुनाव है, वह चुनाव प्रचार के लिए जा रहे है, वहा पहले से बीजेपी की सरकार है तो बीजेपी की जीत होगी।

वहीं प्रदेश मे किसानों के खेतो के रकबा कम होने पर कहा कि, ऐसी बात नहीं है, शिकायत आयी थी कि कुछ किसानो का रकबा कम हो रहा है। लेकिन उसे सुधार लिया गया है। एग्रीस्टैक पोर्टल मे पंजीयन हो रहा है, पहले की अपेक्षा एक लाख से ज्यादा किसानो ने इस बार पंजीयन कराए है। इसके बाद भी अगर कुछ शिकायत है तो अधिकारी को बोले वो ठीक कर देगा।

बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा- NDA की सरकार बन रही है, बिहार की जनता को मोदी पर विश्वास है। बिहार के अंदर तो पहले पशुओं का चारा खा गए थे। लेकिन अभी सुशासन की सरकार है। प्रदेश की जनता एक बार फिर NDA को आशीर्वाद देने जा रही है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 330