Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

किसानों के नुकसान पर सरकार को दीपक बैज ने घेरा, बोले- 80% किसान प्रभावित, कर्ज माफ करे सरकार

  1. रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि पिछले 24 दिनों में प्रदेश में तीन चक्रवाती तूफान आए हैं, जिससे करीब 80 प्रतिशत किसान प्रभावित हुए हैं। इसके बावजूद सरकार अब तक फसल नुकसान का सर्वे नहीं करा पाई है।तीन तूफानों से किसानों की फसल बर्बाद, सर्वे पर उठाए सवालदीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में खेतों में खड़ी फसल और काटकर रखी गई धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण धान खरीदी केंद्रों में भी धान भीग रहा है। बस्तर में बाढ़ जैसे हालात बने थे और लाखों हेक्टेयर में फसल खराब होने की स्थिति है।उन्होंने कहा कि सरकार तीन चक्रवातों से हुए नुकसान का आकलन तक नहीं कर पाई है। वहीं पटवारी हड़ताल पर हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि फसलों के नुकसान का सर्वे आखिर कौन करेगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार केवल मुंह से ही सर्वे करने का काम कर रही है।प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करे सरकारकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत और लागत दोनों पर संकट खड़ा कर दिया है। किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है और वे आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं।उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों का कर्ज माफ किया जाए और फसल नुकसान का वास्तविक आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन महामंत्री मलकीत सिंह और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू भी मौजूद रहे।धान खरीदी की व्यवस्था पर भी उठाए सवालदीपक बैज ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से धान खरीदने को लेकर गंभीर नहीं है। प्राकृतिक आपदा से पहले ही परेशान किसानों का धान खरीदी केंद्रों में बारिश के कारण भीग रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ रही हैं।उन्होंने सरकार से धान खरीदी केंद्रों में तत्काल व्यवस्था सुधारने और किसानों को राहत देने की मांग की।छत्तीसगढ़ की अस्मिता के अपमान पर कार्रवाई की मांगप्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति, बोली और आस्था के कथित अपमान से जुड़े मामले को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और आस्था को ठेस पहुंचाने वाले अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्रदेश की एकता और अखंडता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।बैज ने आरोप लगाया कि इस मामले में एक दर्जन से अधिक थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार इस मामले में चुप क्यों है? कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सरकार की है।मधुबाला गिरी के वीडियो को लेकर प्रदेश में विरोधदरअसल, मधुबाला गिरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अस्तित्व को लेकर सवाल उठाने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। वीडियो में चप्पल से मारने जैसी टिप्पणी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर प्रदेश में विरोध और शिकायतों का सिलसिला जारी है।दीपक बैज ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और यहां के लोगों के सम्मान से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Related Posts

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला कारोबार का बड़ा खुलासा, 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले; दुबई तक पहुंची जांच

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला कारोबार के खिलाफ…

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली Child Care Leave, DEO ने जारी किया स्वीकृति आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिलासपुर की महिला व्याख्याता को…

1 of 510