Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जशपुर के 5 आदिवासी युवाओं का कमाल, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और साहस से पर्वतारोहण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। अब ये युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉक क्लाइंबिंग गाइड बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका की संस्था PCGI ने इन्हें विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित किया है। यह प्रशिक्षण दिसंबर में बेंगलुरु में आयोजित होगा।

बेंगलुरु में सीखेंगे रॉक क्लाइंबिंग की तकनीक

प्रशिक्षण के लिए चयनित युवाओं में तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह शामिल हैं। बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान इन्हें पर्वतारोहण और रॉक क्लाइंबिंग की आधुनिक तकनीक, सुरक्षा के नियमों और जोखिम से निपटने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर चार युवाओं को लेवल-1 और एक युवा को लेवल-2 का प्रमाणन मिल सकता है। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉक क्लाइंबिंग गाइड और प्रशिक्षक के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।

5,340 मीटर ऊंचे शिखर पर बना चुके हैं नया रास्ता

इन युवाओं ने वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश के जगत्सुख-1 शिखर पर 5,340 मीटर की ऊंचाई तक सफल पर्वतारोहण किया था। इस दौरान उन्होंने चढ़ाई के लिए एक नया मार्ग भी तैयार किया था। इस मार्ग का नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पर ‘विष्णु देव रूट’ रखा गया था।

इस उपलब्धि के बाद इन युवाओं की पहचान पर्वतारोहण के क्षेत्र में और मजबूत हुई है।

जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

जशपुर जिले में वर्ष 2024 से स्थानीय युवाओं को पर्वतारोहण और रॉक क्लाइंबिंग से जोड़ने की पहल शुरू की गई थी। ‘पहाड़ी बकरा एडवेंचर’ के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में इन युवाओं ने अपनी प्रतिभा को निखारा और इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते गए।

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाणन मिलने के बाद ये युवा रॉक क्लाइंबिंग गाइड और प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इससे जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

जशपुर के इन पांच युवाओं की उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

Related Posts

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला कारोबार का बड़ा खुलासा, 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले; दुबई तक पहुंची जांच

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला कारोबार के खिलाफ…

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली Child Care Leave, DEO ने जारी किया स्वीकृति आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिलासपुर की महिला व्याख्याता को…

1 of 510