रायपुर: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. रायपुर के स्टूडेंट्स ने भी इस परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल किया. आरुष तिवारी स्टेट टॉपर बने.
आरुष की कामयाबी
रायपुर के आरूष तिवारी ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 111 हासिल की है. उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहला स्थान (State Rank 1) हासिल किया है. आरूष ने 119 अंकों में से 102.5 नंबर हासिल किए.
हर्ष की सफलता
हर्ष कुमार झा ने AIR 130 रैंक के साथ छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान (State Rank 2) हासिल किया. हर्ष ने परीक्षा में 119 में से 101.75 नंबर हासिल किए.
अन्य छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के कई अन्य छात्रों का भी CLAT 2026 का रिजल्ट अच्छा रहा है.
- अनुष्का शर्मा – AIR 648, CG रैंक 10
- शुभांकर बर्मनिया – AIR 804, CG रैंक 12
- शुभ अग्रवाल – AIR 1114, CG रैंक 16
- मुकुंद जैन – AIR 1342, CG रैंक 17
- सिद्धि अग्रवाल – AIR 1839
- सृष्टि शुक्ला – AIR 2249, CG रैंक 31
- ध्वज गुप्ता – AIR 2841, CG रैंक 40
- आशिता सिंह – AIR 3168, CG रैंक 44
शिक्षा जगत में खुशी का माहौल
CLAT 2026 रिजल्ट आने के बाद आरुष तिवारी और हर्ष समेत उन सभी परिवारों में खुशी का माहौल है, जिनके बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. एक परिजन ने बताया, ”हमारे बच्चे ने बहुत मेहनत की है और परिवार के साथ ही छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया. हमें बेटे पर गर्व है.”
CLAT क्या है
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) देश के 25 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) विधि कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 में शुरू होने वाले 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी और एलएलएम कोर्स में सभी प्रवेश सीएलएटी 2026 के माध्यम से होंगे. इस बार 7 दिसंबर को यह एग्जाम हुई, जिसमें देशभर से लगभग 75,000 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था.
CLAT 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें
वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
CLAT 2026 परिणाम या लॉगिन लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें.
लॉगिन डिटेल्स सबमिट करते ही CLAT 2026 स्कोरकार्ड दिखेगा.
आप रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं.








