रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम एक्शन मोड में आ गई है। आबकारी और डीएमएफ से जुड़े मामलों में राज्यभर में एक साथ करीब 18 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई।
राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर, अंबिकापुर और कोंडागांव तक टीमों की सक्रियता देखी जा रही है। रायपुर के रामा ग्रीन कॉलोनी में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकाने पर दबिश दी है। अधिकारी घर में मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं।
इसी तरह रायपुर के अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के आवास पर भी छापेमारी की गई। बिलासपुर से भी कारोबारी अशोक टूटेजा के ठिकानों पर दबिश दी गई है। टीम लंबे समय से चल रहे आबकारी और डीएमएफ से जुड़े लेनदेन की जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई जिलों में भी कार्रवाई चल रही है।









