Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- सर्द हवाओं ने बदला स्कूलों का टाइम टेबल, अब इतने बजे से लगेगी कक्षाएं

बिलासपुर। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली गतिविधियों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सर्द सुबह में बच्चों को स्कूल पहुँचने में हो रही परेशानी को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल समय में बड़ा बदलाव किया है।

अब जिले के सभी सुबह की पाली वाले स्कूल 7:30 बजे के बजाय सुबह 8 बजे से संचालित होंगे।पहले सुबह की पाली के स्कूलों का समय 7:30 बजे तय था, लेकिन तापमान में गिरावट और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें आधे घंटे का बदलाव किया गया है। नया समय शनिवार को भी लागू रहेगा, यानी सप्ताह के अंतिम दिन भी कक्षाएँ सुबह 8 बजे से ही शुरू होंगी।

वहीं, दूसरी पाली में लगने वाले स्कूलों के समय में विभाग ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। वे पूर्ववत दोपहर 12 बजे से ही संचालित होंगे।जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने बताया कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल पहुँचने में दिक्कत होती है। नए समय से उन्हें ठंड से राहत मिलेगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468