Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शारीरिक संबंध बनाने के बाद बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इंकार, युवती ने उसी के घर में लगाई फांसी

मल्हार (बिलासपुर): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंत हुआ है। शादी का वादा कर मुकरने वाले प्रेमी से परेशान होकर एक युवती ने उसी के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवा की है।

मल्हार क्षेत्र की रहने वाली युवती का ग्राम धनगवा निवासी राजू लहरिया (33) के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन राजू हर बार बात को टाल रहा था। युवती राजू के घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वहां उनके बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन जब युवती ने फिर से शादी की बात की, तो राजू ने स्पष्ट मना कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। 26 फरवरी की रात युवती ने प्रेमी के परिजनों के साथ खाना खाया। अगली सुबह उसका शव कमरे के रोशनदान के एंगल से स्कार्फ के सहारे लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज किया है।

युवती के परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मल्हार चौकी का घेराव कर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts

1 of 201