Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सिविक सेंटर में तेज रफ्तार कार से अफरा-तफरी, चालक गिरफ्तार, VIDEO

भिलाई, 2 मार्च 2026। शहर के व्यस्त सिविक सेंटर के मिनी मार्केट इलाके में तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से कार चलाने से अफरा-तफरी मच गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने वाले युवक स्वपनील कोठारी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर कार (CG 08 AN 3288) जब्त कर ली है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के वक्त कार अचानक बाजार के बीचोंबीच घुस गई और कट मारते हुए आगे बढ़ने लगी। इससे लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक युवक को कार ने बेहद नजदीक से कट मारा, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। भिलाई पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456