Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

हिड़मा के बाद अब देवा को मिल सकती है बस्तर की कमान

दंतेवाड़ा। नक्सली नेता हिड़मा के मारे जाने के बाद बस्तर में नक्सली संगठन और पुलिस की नजरें अब बारसा के देवा पर टिकी हैं। देवा, जो पूवर्ती गांव के ओयोपारा का रहने वाला है, वर्तमान में नक्सलियों के मिलिट्री दल का प्रमुख है। बताया जा रहा है कि हिड़मा की मौत के बाद बस्तर में नक्सली कमान देवा को सौंपे जाने की संभावना है।

देवा का घर हिड़मा के एनकाउंटर स्थल से केवल चार किलोमीटर की दूरी पर है। बारसा क्षेत्र से जुड़े कई अन्य बड़े नक्सली जैसे केशा, एर्रा और छन्नू भी इसी इलाके में सक्रिय हैं। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली अब बस्तर में आखिरी सक्रिय लीडर माने जा रहे हैं।

पुलिस और सुरक्षा बल लंबे समय से 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली देवा की तलाश में हैं। देवा पर झीरम घाटी कांड समेत दर्जनों हमलों में शामिल होने का आरोप है। हाल ही में हिड़मा और देवा की माताओं ने अपने बेटों से गांव लौटने की अपील की थी।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245