Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: स्कूलों में घूमते कुत्तों की निगरानी अब गुरुजी करेंगे, शिक्षक संघ में खलबली

रायपुर। अब स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्कूल के आसपास घूमने वाले कुत्तों की निगरानी भी गुरुजियों को करनी होगी। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने प्रदेश के संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि प्रत्येक स्कूल में प्राचार्य या अन्य किसी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

स्कूल परिसर में विचरण करने वाले कुत्तों की जानकारी शिक्षक या प्राचार्य को ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और शहरी इलाकों में नगरीय निकायों में देनी होगी, ताकि डाग कैचर दल इनको पकड़ सके। स्कूलों में कुत्ते प्रवेश न कर सकें। इसके लिए स्कूल के प्रमुख को ही व्यवस्था करनी होगी।

संचालक ऋतुराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है अगर किसी बच्चे को कुत्ते ने काटा तो शिक्षक या प्राचार्य बच्चे को रेबीज का इंजेक्शन लगवाना सुनिश्चित करें। इस आदेश के बाद शिक्षक संघ में खलबली मच गई है। शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा ये निर्देश पूरी तरह से अव्यवहारिक व अतिरिक्त प्रभार वाला है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477