Trendingबड़ी खबरव्यापार

Gold-Silver Price Crash: रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम, एक ही दिन में 5% तक गिरे दाम

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में जारी रिकॉर्ड तेजी पर शुक्रवार को अचानक ब्रेक लग गया। 29 जनवरी को ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद 30 जनवरी की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मुनाफावसूली के दबाव में दोनों कीमती धातुएं बुरी तरह फिसलती नजर आईं।

MCX पर शुरुआती कारोबार में ही सोना और चांदी दोनों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। शुक्रवार सुबह सोने का भाव 5.55 फीसदी टूटकर 1,60,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह गिरावट इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि हाल ही में सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। एक ही दिन में सोना करीब 9,402 रुपये सस्ता हो गया।

चांदी में भी जबरदस्त गिरावट

चांदी की कीमतों में भी तेज बिकवाली देखने को मिली। MCX पर चांदी 4.18 फीसदी गिरकर 3,83,177 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। केवल एक दिन में चांदी की कीमत में 16,716 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को ही चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बनाया था।

रिटेल मार्केट में भी नरमी

वायदा बाजार के साथ-साथ खुदरा बाजार में भी आज नरमी देखने को मिली। बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 30 जनवरी को रिटेल मार्केट में सोना 5,300 रुपये गिरकर 1,65,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी में 23,360 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 3,79,130 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1.65 फीसदी गिरकर 5,217 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो एक दिन पहले 5,594.82 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। वहीं स्पॉट सिल्वर भी 2.86 फीसदी फिसलकर 110 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

खरीदारों के लिए मौका?

लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आम खरीदारों के लिए यह गिरावट राहत भरी हो सकती है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आगे की चाल वैश्विक संकेतों, डॉलर की मजबूती और आगामी आर्थिक फैसलों पर निर्भर करेगी।


Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 239