Trendingदेशबड़ी खबर

PT Usha Husband Demise: पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वी. श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर गहरा शोक व्यक्त किया और इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना दी। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह कठिन समय सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

पीटी उषा के संघर्ष और सफलता में रहा पति का अहम योगदान

वी. श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक थे। उन्होंने 1991 में पीटी उषा से विवाह किया था। दोनों की शादी को 35 वर्ष हो चुके थे।

श्रीनिवासन को पीटी उषा के खेल और सार्वजनिक जीवन के सफर में मजबूत संबल के रूप में जाना जाता था। उनके सहयोग और समर्थन को पीटी उषा की कई उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता है। दंपती का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है।

शोक की लहर

वी. श्रीनिवासन के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, खेल जगत, राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग दिवंगत आत्मा की शांति और पीटी उषा एवं उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना कर रहे हैं।


Related Posts

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: दरगाहों और उर्स में DJ-धूमाल पर बैन वाले आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ की धरती से अब निकालेगा हीरा, वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद सैंपल की जांच में मिले 5 हीरे  

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की धरती से अब हीरा निकलेगा. जिले के सरायपाली क्षेत्र…

CG NEWS- मन्नत की जगह ‘देवगुड़ी’ में बिछ गई लाश! बेटे के दोस्त ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, जानें खौफनाक वजह

बतौली (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 of 384