बलरामपुर जिले के शासकीय हाई स्कूल मनबासा में आज परीक्षा के बाद बड़ा हादसा सामने आया है। परीक्षा समाप्त होते ही 11 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सभी छात्राओं को तत्काल सिविल अस्पताल वाड्रफनगर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार 6 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल बेहोशी का कारण स्पष्ट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बीईओ श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और छात्राओं की हालत लगातार मॉनिटर की जा रही है।









