कोलकाता: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज सुबह बारामती एयरपोर्ट पर विमान हादसे में निधन हो गया। इस हादसे में उनके साथ सवार पांचों लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बॉडीगार्ड, एक केबिन क्रू और दो पायलट शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे के बाद दोबारा बयान जारी करते हुए गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अजित पवार शरद पवार की पार्टी में लौटने वाले थे और इस दुर्घटना की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। ममता ने आरोप लगाया कि देश में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है और चार्टर्ड फ्लाइट में सफर करने वाले नेताओं की सुरक्षा पर सवाल उठता है।
जानकारी के अनुसार, अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें आगामी जिला परिषद चुनावों के प्रचार में हिस्सा लेना था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
ममता बनर्जी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति संवेदनाएं हैं और दुर्घटना की उचित जांच होनी चाहिए।









